'लोहड़ी' पर इस 1 चीज के दान से मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न


By Shradha Upadhyay11, Jan 2024 06:51 PMjagran.com

कब है लोहड़ी 2024?

नए साल और पंजाबी समाज का प्रमुख त्यौहार लोहड़ी हर साल धूमधाम से मनाई जाती हैं। वैसे हर साल लोहड़ी का पर्व 13 जनवरी को मनाया जाता है। लेकिन इस साल तिथि के अनुसार यह 14 जनवरी 2024 को पड़ रही है।

क्यों मनाई जाती हैं लोहड़ी ?

लोहड़ी पर्व किसानों के लिए भी बेहद खास होता है। यह त्यौहार फसल कटने के बाद मनाया जाता है। इस दिन शाम को लोग इकठ्ठा होकर आग के चारों और परिक्रमा देते हैं और नाचते गाते हैं।

लोहड़ी पर ये करें दान

वही इस दिन दान पुण्य का भी विशेष महत्व होता है। इस बात को कम ही लोग जानते है कि लोहड़ी के दिन गेंहू का दान काफी अच्छा माना जाता है।

ऐसे करें गेंहू का दान

लोहड़ी के दिन गेंहू को एक लाल कपड़े में बांधकर किसी गरीब या जरूरतमंद को दान में दें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है।

रेवड़ी का दान

इसके साथ ही इस दिन गरीब कन्याओं को रेवड़ी भी दान में दी जाती है। ऐसा करने से घर में अन्न की कमी नहीं होती है।

उड़द और चावल

मान्यता है कि लोहड़ी के दिन काली गाय को उड़द और चावल खिलाने से परिवारिक क्लेश दूर होते हैं।

तिल दान का महत्व

इसके साथ ही इस दिन तिल से हवन करना, तिल ग्रहण और दान करना भी बेहद फलदायी होता है।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ