शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से ज्यादा फिटनेस के लिए फेमस हैं। 48 साल की उम्र में भी एक्ट्रेस अपने कर्वी फिगर से यंग अभिनेत्रियों को मात देती हैं।
अभिनेत्री ने साल 2023 में फिल्म 'बाजीगर' से अपने करियर की शुरुआत की थी। एक्ट्रेस की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी।
आपको बता दें इसके कुछ समय बाद अभिनेत्री के करियर में बेहद खराब समय आया। और उनकी लगातार 5 फिल्में फ्लॉप हुई। आइये देखें उन फिल्मों की लिस्ट।
साल 1996 में रिलीज हुई शिल्पा की फिल्म 'हिम्मत' बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन करके गई थी। फिल्म में शिल्पा संग सनी देओल नजर आए थे।
शिल्पा की इसी साल बड़े पर्दे पर आई फिल्म 'छोटे सरकार' भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी थी। फिल्म में शिल्पा और गोविंदा की जोड़ी थी।
साल 1997 में आई शिल्पा, सलमान और संजय कपूर की मूवी 'औजार' भी फ्लॉप साबित हुई थी।
शिल्पा और अक्षय कुमार स्टारर 1997 में रिलीज हुई फिल्म 'इंसाफ' भी बड़े पर्दे पर औंधे मूंह गिरी थी।
साल 1998 में रिलीज हुई एक्ट्रेस की फिल्म 'आक्रोश' भी शिल्पा शेट्टी के करियर की फ्लॉप फिल्मों में से एक हैं।