Lohri 2023 Upay: लोहड़ी पर करें ये उपाय


By Shivani Singh11, Jan 2023 10:46 AMjagran.com

लोहड़ी का महत्व

लोहड़ी उत्साह, उमंग व खुशियों का त्योहार है। इस दिन अग्नि जलाकर पूजा करने से सुख-समृद्धि आती है और महादेवी के साथ अग्नि देव का आशीर्वाद मिलता है।

कब है लोहड़ी

इस साल लोहड़ी का पर्व 14 जनवरी 2023 को मनाया जा रहा है।

सफलता पाने के लिए

किसी भी काम में बार-बार अड़चन आ रही है, तो लोहड़ी के दिन कन्याओं को रेवड़ियां दें।

सुख शांति के लिए

काली उड़द की खिचड़ी बनाएं। इसके बाद इसे काली या फिर सफेद गाय को खिला दें। ऐसा करने से घर में सुख-शांति बनी

धन लाभ के लिए

लोहड़ी के दिन लाल रंग के कपड़े में गेहूं बांध दें और किसी गरीब या जरूरतमंद को दे दें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहेगी।

घर में खुशहाली के लिए

लोहड़ी वाले दिन सूखे नारियल में कपूर रखकर आग जलाएं। इसके बाद ' ऊं सती शाम्भवी शिवप्रिये स्वाहा' मंत्र बोलते हुए आग में रेवड़ी , मक्की, मूंगफली आदि अर्पित करें।

सकारात्मक ऊर्जा के लिए

घर की पश्चिमी दिशा में काले कपड़े पर महादेवी की तस्वीर रखकर सरसों के तेल का दीपक जलाएं। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी।