UNESCO में शामिल भारत के मुख्य 10 विश्व धरोहर स्थल


By Saloni Upadhyay27, Apr 2023 06:45 PMjagran.com

ताज महल, उत्तर प्रदेश

1632 में मुगल सम्राट शाहजहां ने अपनी पसंदीदा पत्नी मुमताज महल की याद में इसका निर्माण शुरू किया था।

अजंता और एलोरा की गुफाएं, महाराष्ट्र

अजंता की गुफाएं महाराष्ट्र के औरंगाबाद में वाघोरा नदी के पास रॉक-कट गुफाओं की एक श्रृंखला के रूप में स्थित हैं।

महाबलीपुरम, तमिलनाडु

यहां के मंदिरों को 7वीं और 8वीं शताब्दी के दौरान कोरोमंडल तट पर चट्टानों से उकेरा गया था।

कोणार्क सूर्य मंदिर, ओडिशा

इस मंदिर का निर्माण इस तरह से किया गया है कि सूर्य की पहली किरण मंदिर के प्रवेश द्वार पर पड़ती है।

काजीरंगा नेशनल पार्क, असम

यह उद्यान एक सींग वाले भारतीय गैंडे (राइनोसोरस, यूनिकोर्निस) का निवास है।

पश्चिमी घाट

पश्चिमी घाट का विस्तार देश के 6 राज्यों : तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गोवा और गुजरात में है।

खजुराहो, मध्य प्रदेश

यहां के मंदिर नागर शैली से स्थापित किए गए हैं, जिनमें ज्यादातर मूर्तियां कामुक कला की हैं।

सुंदरबन नेशनल पार्क, पश्चिम बंगाल

यहां आपको ‘रॉयल बंगाल टाइगर्स’ देखने को मिल सकते हैं, साथ ही खूबसूरत नदियों और प्रकृतिक परिवेश का आनंद भी उठा सकते हैं।

नंदा देवी नेशनल पार्क और फूलों की घाटी, उत्तराखंड

यह जगह हिम तेंदुए और नीली भेड़ जैसे दुर्लभ और लुप्तप्राय जीवों का घर भी है।

हुमायूं का मकबरा, नई दिल्ली

हुमायूं के मकबरे ने कई प्रमुख वास्तु नवाचार को प्रेरणा दी, जिसमें ताज महल भी शामिल है।