Lisa के 10 खूबसूरत बोल्ड+एलिगेंट लुक्स


By Akshara Verma17, Jun 2025 11:30 AMjagran.com

Lisa के 10 खूबसूरत लुक्स

इंडियन और ऑस्ट्रेलियन एक्ट्रेस अपने लुक्स को लेकर काफी सुर्खियों में बनी रहती हैं। 'ए दिल है मुश्किल' फिल्म की खूबसूरत एक्ट्रेस Lisa Haydon के जन्मदिन पर आइए नजर डालते हैं उनके आउटफिट्स पर।

डिजाइनर शिमरी साड़ी

Lisa ने ऑफ शोल्डर ब्लाउज के साथ डिजाइनर साड़ी को कैरी किया है, जो उनकी फिगर को काफी अट्रैक्टिव लुक दे रहा है। यंग गर्ल्स पार्टी में एक्ट्रेस के आउटफिट को कॉपी कर सकती हैं।

फ्लोरल लहंगा

शादी में ग्लैमरस लुक के साथ फिगर को फ्लॉन्ट करने के लिए आप एक्ट्रेस के इस पिंक लहंगे को मेसी बन के साथ स्टाइल कर सकती हैं। यह आपको महफिल में स्पॉट लाइट बनाएगा।

एंब्रॉयडरी ब्लाउज

साड़ी और लहंगे के साथ पहनने के लिए आप एक्ट्रेस के इस एंब्रायडरी ब्लाउज को पहन सकती हैं। यह आपकी पर्सनैलिटी और लुक को रॉयल बनाएगा। साथ ही, आपके आउटफिट को एलिगेंट लुक देगा।

ब्लेजर स्टाइल लहंगा

एक्ट्रेस ने फ्लोरल सिंपल लहंगे के साथ एंब्रॉयडरी ब्लेजर को स्टाइल किया है, जो काफी अट्रैक्टिव लुक दे रहा है। साथ ही, यह आउटफिट काफी यूनिक है।

सिंपल साड़ी

यंग गर्ल्स शादी और फंक्शन में गॉर्जियस लुक के लिए एक्ट्रेस की साड़ी को पहन सकती हैं। यह देखने में बेहद खूबसूरत लग रही है। साथ ही, एक्ट्रेस भी इसमें कमाल की लग रही हैं।

डीप नेक ड्रेस

पार्टीज में गॉर्जियस और हॉट लुक लेने के लिए आप एक्ट्रेस की इस ड्रेस को मैसी बन या कर्ली हेयर स्टाइल को ट्राई कर सकती हैं। साथ ही, बोल्ड मेकअप आपके लुक में चार चांद लगा देगा।

बॉसी गर्ल लुक

एक्ट्रेस ने ब्लू डेनिम पैंट्स के साथ व्हाइट शर्ट और ब्लैक ब्लेजर को स्टाइल किया है, जो काफी अट्रैक्टिव और यूनिक लुक दे रहा है। आप ऑफिस में बॉसी लुक के लिए इस आउटफिट को ट्राई कर सकती हैं।

Lisa Haydon के ये लुक्स और स्टाइल गर्ल्स के लिए बेस्ट ऑप्शन है। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram (@lisahaydon)