लिपस्टिक लगाते समय न करें ये गलतियां


By Priyam Kumari25, Jun 2025 12:15 PMjagran.com

यंग गर्ल्स के लिए ब्यूटी प्रोडक्ट्स

चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए हर उम्र की महिलाएं ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। इसमें लिपस्टिक भी शामिल है।

लिपस्टिक कैसे लगाएं?

लिपस्टिक एक ऐसा मेकअप प्रोडक्ट है, जो रोजाना यूज की जाती है। इसके बिना पूरा लुक अधूरा सा लगता है। हालांकि, कई बार लड़कियां लिपस्टिक लगाते समय कई गलतियां करती हैं।

लिपस्टिक लगाने के तरीके

अगर आपकी लिपस्टिक सही से न लगी हो, तो ओवर ऑल लुक बिगड़ जाता है। आइए जानते हैं लिपस्टिक लगाते समय किन बातों का ध्यान रखें।

गलत शेड न चुनें

कुछ महिलाएं अपनी स्किन टोन का बिना ध्यान रखे गलत लिपस्टिक शेड को चुनती हैं। ऐसा करने से पूरा लुक बिगड़ जाता है।

फटे होंठों पर सीधे लिपस्टिक न लगाएं

अगर आपके होंठ सूखे या रूखे हो रहे हैं, तो होंठों को पहले मॉइश्चराइज करें। इसके थोड़ी देर बाद लिपस्टिक का इस्तेमाल करें।

लिप लाइनर का इस्तेमाल करें

ज्यादातर महिलाएं लिप लाइनर का इस्तेमाल नहीं करती हैं, जिसके कारण लिपस्टिक होंठों के बाहर फैल जाती है।

लिपस्टिक की कई लेयर न करें

बहुत सी लेयर होंठों को भारी बना देती है, जिससे लिपस्टिक जल्दी फैल जाती है। इसलिए भूलकर भी लिपस्टिक की ज्यादा लेयरिंग न करें।

बेस तैयार करें

अगर आप लिपस्टिक को लंबा समय तक टिकाना चाहती हैं, तो होंठों पर बिना बेस के लिपस्टिक न लगाएं।

इन टिप्स की मदद से लिपस्टिक सही तरीके से लगा सकती हैं। मेकअप से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva & Instagram