सांवली स्किन के लिए लिपस्टिक शेड्स


By Priyam Kumari30, Apr 2025 07:00 PMjagran.com

लिपस्टिक स्टाइलिंग टिप्स

लिपस्टिक एक ऐसा मेकअप प्रोडक्ट है, जिसे हर उम्र की महिला को लगाना पसंद होता है। लिपस्टिक आपके चेहरे की खूबसूरती को और निखारने में मदद करती है।

सांवली स्किन पर कौन सी लिपस्टिक लगाएं?

अक्सर महिलाएं अपने डार्क स्किन को लेकर परेशान रहती हैं। इसलिए वह लिपस्टिक शेड लगाने में काफी कंफ्यूज रहती हैं।

डार्क स्किन के लिए लिपस्टिक शेड्स

अगर आपकी भी त्वचा सांवली है और लिपस्टिक चुनने में परेशानी आ रही है, तो इन लिपस्टिक शेड्स से आइडिया ले सकती हैं।

डीप रेड लिपस्टिक शेड

सांवली रंगत पर डीप रेड कलर की लिपस्टिक बेहद अट्रैक्टिव लगती है। आप इसे हर खास मौके पर लगा सकती हैं।

कॉपर ब्राउन लिपस्टिक शेड

डार्क काम्प्लेक्शन पर कॉपर ब्राउन लिपस्टिक शेड बहुत अच्छे लगते हैं। इस कलर के शेड मार्केट्स में आपको आसानी से मिल जाएंगे।

रोज पिंक लिपस्टिक शेड

कई बार महिलाएं पिंक कलर लगाने से कतराती हैं, लेकिन डार्क स्किन पर रोज पिंक कलर के लिपस्टिक शेड काफी सुंदर लुक देता है।

मैजेंटा लिपस्टिक शेड

डार्क स्किन वाली महिलाओं को मैजेंटा कलर लिपस्टिक भी बहुत खूबसूरत लुक देती हैं। आप इसे ट्राई करके अट्रैक्टिव नजर आ सकती हैं।

न्यूड लिपस्टिक शेड

महिलाओं के बीच न्यूड लिपस्टिक लगाने का काफी क्रेज है। इस तरह के शेड हर स्किन टोन पर खूब जचती है। आप भी इसे ट्राई कर सकती हैं।

सांवली स्किन वाली महिलाएं इन लिपस्टिक शेड्स की मदद से खूबसूरत लग सकती हैं। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva