होंठों के ग्लासी लुक के लिए ऐसे लगाएं Lipstick


By Akshara Verma26, Apr 2025 03:35 PMjagran.com

लिपस्टिक हैक्स

लिपस्टिक चेहरे की चमक में चार-चांद लगाती हैं। आप होंठों के ग्लासी लुक को बरकरार रखने के लिए स्टोरी में बताए गाए इन स्टेप्स को बरकरार रखें। आइए जानते हैं।

होठों को साफ करें

लिपस्टिक को परफेक्ट लुक देने के लिए आप सबसे पहले होंठों को साफ करें। इसकी डेड स्किन हटाने के लिए आप चीनी और शहद से बने स्क्रब का इस्तेमाल करें। स्क्रब को लगाकर हल्के हाथों से रगड़ें और गुनगुने पानी से धो लें।

हाइड्रेट करें

स्क्रब के बाद होंठों को मॉइस्चराइज करना सबसे जरूरी होता हैं। आप लिप बाम, नारियल तेल या बादाम तेल का उपयोग कर सकती हैं। यह होंठों को सॉफ्ट बना देते हैं, जिससे लिपस्टिक आराम से लग जाती हैं।

कंसीलर या फाउंडेशन का हल्का बेस

लिपस्टिक लगाने से पहले आप होंठों पर थोड़ा सा कंसीलर या फाउंडेशन लगाएं, जिससे पिगमेंटेशन की समस्या न हो। साथ ही, लिपस्टिक भी लंबे समय तक बनी रहें। ऐसा करने से कलर भी उभर कर सामने आएगा।

लिप लाइनर लगाएं

आप अपनी लिपस्टिक के शेड से मैच करता हुआ लिप लाइनर लें और होठों की आउटलाइन करें। इससे होंठों की शेप और लिपस्टिक का शेड काफी अट्रैक्टिव लगेगा।

लिपस्टिक लगाएं

यह सबसे जरूरी स्टेप होता है। आप लिपस्टिक को ब्रश या उंगली की मदद से लगा सकते हैं। साथ ही, यह ध्यान में रखें की ड्राय होंठों के लिए क्रीमी और हाइड्रेटिंग फॉर्मूला बेहतर रहता है।

लिप ग्लॉस लगाएं

यह आखरी स्टेप लिपस्टिक को अट्रैक्टिव और लुक को कंप्लीट करता हैं। अगर आप होंठ को सॉफ्ट और ग्लॉसी दिखाना चाहती हैं, तो आप लिप ग्लॉस आपके लिए परफेक्ट है।

अगर आप भी अपनी लिपस्टिक को अट्रैक्टिव और ग्लॉसी बनाना चाहती हैं, तो स्टोरी से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik