अक्सर लोग रोजाना स्नान करने के बाद पूजा-पाठ करते हैं। इस दौरान दीपक भी जलाते हैं। आइए जानते हैं कि किन स्थानों पर दीपक जलाने से कंगाली दूर होती है?
घर में किसी भी काम को करते समय वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। इन नियमों को ध्यान में न रखने से वास्तु दोष हो सकता है।
वास्तु के अनुसार, घर में दीपक जलाना बेहद लाभकारी माना जाता है। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और आसपास का वातावरण बेहतर रहता है।
मान्यता के अनुसार, रसोई में चूल्हे के दोनों तरफ दीपक जलाना शुभ होता है। इससे मां अन्नपूर्णा प्रसन्न होती हैं और अन्न की कमी नहीं होती है।
वास्तु के अनुसार, घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाना चाहिए। इससे घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है और धन की कमी दूर होने लगती है।
ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में दीपक जलाना बेहद शुभ होता है। ऐसा करने से देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है। इस दिशा में घी का दीपक जलाना अच्छा होता है।
वास्तु के अनुसार, इन स्थानों पर दीपक जलाने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है। इसके साथ ही, परिवार में सुख-समृद्धि आती है।
धन की कमी का सामना करने वाले लोगों को इस स्थानों में जरूर दीपक जलाना चाहिए। इससे आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है और धन प्राप्ति के योग बनते हैं।
घर मं दीपक जलाने के फायदे के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ