हिंदू धर्म शास्त्र के मुताबिक, इन दिनों चातुर्मास चल रहा है। इस दौरान भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। चातुर्मास की अवधि कुल 4 महीने की होती है।
चातुर्मास में तुलसी का विशेष महत्व माना जाता है। अगर आप चातुर्मास में तुलसी की पूजा करते हैं, तो इससे आपके जीवन में निहित अंधेरा उजाले में तब्दील हो सकता है।
आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताएंगे, जो चातुर्मास में तुलसी के पास जलाने से व्यक्ति की बंद किस्मत का ताला धीरे-धीरे खुलने लगता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
हम आपको तुलसी के पास दीपक जलाने के बारे में बता रहे हैं। चातुर्मास में आपको तुलसी के समक्ष घी या तिल के तेल का दीपक जलाना चाहिए।
चातुर्मास में तुलसी के पास घी या तिल के तेल का दीपक जलाने से मां लक्ष्मी आपसे प्रसन्न हो सकती हैं। इससे आपके घर में धन का आगमन हो सकता है।
अगर आप कर्ज की समस्या से मुक्ति पाना चाहते हैं, तो आपको चातुर्मास में तुलसी के पास जरूर घी या तिल के तेल का दीपक जलाना चाहिए। जल्द ही आपकी समस्या का समाधान हो जाएगी।
नकारात्मक ऊर्जा का खात्मा करने और घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास करने के लिए भी आप तुलसी के समक्ष घी या तिल के तेल का दीपक जलाना चाहिए।
जिन लोगों के घर में आए दिन झगड़ा होता रहता है और वे शांति चाहते हैं, तो उन लोगों को चातुर्मास में तुलसी के पास घी या तिल के तेल का दीपक जलाना चाहिए।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com