सावन का पवित्र महीना शुरू होने ही वाला है। इस साल सावन 1 जुलाई से शुरू हो रहा है, वहीं समापन 9 अगस्त को है।
सावन का ये पूरा महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। इस पावन महीने में लोग शिव मंदिर दर्शन के लिए एक बार जरूर जाते हैं।
अगर आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं और सावन में शिव मंदिर दर्शन के लिए जाने का प्लान कर रहे हैं, तो दिल्ली के इन 5 गुप्त शिव मंदिरों में जरूर जाएं।
दिल्ली के कालकाजी में प्राचीन शिव मंदिर है, जिसका इतिहास बहुत पुराना बताया जाता है। आप सावन में यहां भी जा सकते हैं।
सावन में दिल्ली के जनकपुरी में मीनाक्षी गार्डन में नीलकंठ महादेव मंदिर भी दर्शन के लिए जा सकते हैं। यह अपनी ऊर्जा और आस्था के लिए मशहूर है।
दिल्ली का रहस्यमयी गुफा चाणक्यपुरी में गुफा वाला शिव मंदिर है। यहां शिवलिंग के दर्शन से ही मानसिक शांति मिलती है।
दिल्ली के एक बार प्रसिद्ध बवाना में बाबा रामेश्वर महादेव मंदिर स्थित है। आप इस मंदिर में भी दर्शन के लिए जा सकते हैं।
दिल्ली के कनॉट प्लेस में स्थित पुरानी बावली के पास अग्रसेन की बावली शिव मंदिर भी एक पवित्र स्थल है।
सावन के पावन माह में दिल्ली के इन शिव मंदिरों में जरूर जाएं। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva