रमा एकादशी के दिन इन जगहों पर दीपक जलाने से संवर जाएगा जीवन


By Farhan Khan12, Oct 2025 03:42 PMjagran.com

दीपक जलाने की परंपरा

अगर हम दीपक जलाने की बात करें, तो सदियों से हिंदू धर्म में दीपक जलाने की परंपरा रही है। पूजा-पाठ में अक्सर दीपक जलाया जाता है, ताकि पूजा सफल हो सकें।

इन जगहों पर जलाएं दीपक

आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां रमा एकादशी के दिन दीपक जलाने आपका जीवन संवर सकता है। आइए इन जगहों के बारे में विस्तार से जानें।

रमा एकादशी का पर्व

रमा एकादशी का पर्व कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को मनाया जाता है। इस बार यह पर्व 17 अक्टूबर को मनाया जाएगा। रमा एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।

तुलसी पौधे के पास दीपक जलाएं

जो जातक रमा एकादशी के दिन तुलसी के पौधे के पास घी का एक दीपक जरूर जलाते हैं, तो इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और इसके चलते सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है।

माता लक्ष्मी के सामने दीपक जलाएं

अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में किसी भी तरह का कोई क्लेश न हो, तो इसके लिए रमा एकादशी वाले दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के सामने घी का अखंड दीपक जलाएं।

उत्तर दिशा में दीपक जलाएं

घर की उत्तर दिशा को कुबेर का स्थान और धन की दिशा माना गया है। ऐसे में इस दिशा में दीपक जलाने से धीरे-धीरे आपके बिगड़े काम बन जाएंगे। जल्द परिणाम आपके सामने होंगे।

पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं

पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाने से आपकी दिन-रात तरक्की हो सकती है। इसके अलावा आपकी बंद किस्मत का ताला भी खुल सकता है। एक बार यह उपाय जरूर आजमाए।

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com