हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार, धनतेरस का पर्व हर साल कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी पर मनाया जाता है। धनतेरस पर मां लक्ष्मी, कुबेर और यमराज जी की पूजा की जाती है।
जानकारी के लिए बता दें, कि इस बार धनतेरस का पर्व 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा। वहीं, इस दौरान कुछ विशेष उपाय भी किए जाते हैं, जो आपकी लाइफ को सफल बना सकते हैं।
आज हम आपको कुछ ऐसे ही उपायों के बारे में बताएंगे, जिन्हें धनतेरस के दिन आजमाने से आपके घर में धन की वर्षा हो सकती है। आइए इन उपायों के बारे में विस्तार से जानें।
अगर आप कर्ज की समस्या से भयंकर रूप से जूझ रहे हैं, तो इसके लिए आपको धनतेरस के दिन दक्षिण दिशा में चार मुख वाला दीपक जरूर जलाना चाहिए।
घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास और नकारात्मक ऊर्जा का खात्मा करने के लिए आपको धन के दिन अपनी क्षमता के अनुसार सोना या चांदी खरीदनी चाहिए।
जो जातक हल्दी और चावल को पीसकर उसके पेस्ट से अपने मुख्य द्वार पर ॐ का चिन्ह बनाते हैं, तो इससे उनके घर और परिवार में खुशियों का आगमन होता है।
घर में धन का आगमन और घर में रखी तिजोरी को पैसों से भरने के लिए आपको धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी की पूजा कर उन्हें एक जोड़ा लौंग चढ़ाना चाहिए।
धनतेरस पर खरीदे हुए नमक का इस्तेमाल दीवाली पर भोजन के लिए इस्तेमाल करने से कुबेर देव प्रसन्न हो सकते हैं और इससे आपकी हर मनोकामना पूरी हो सकती है।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com