Apara Ekadashi पर इन जगहों पर जलाएं दीपक, चमकेगी किस्मत


By Ashish Mishra14, May 2025 10:00 PMjagran.com

Apara Ekadashi 2025

सनातन धर्म में एकादशी का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं कि अपरा एकादशी पर घर की किस दिशा में दीपक जलाना चाहिए?

अपरा एकादशी कब है?

पंचांग के अनुसार, 23 मई 2025 को अपना एकादशी मनाई जाएगी। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान होता है।

अपरा एकादशी शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, अपरा एकादशी की शुरुआत 23 मई को देर रात 01 बजकर 12 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 23 मई को रात 10 बजकर 29 मिनट पर होगा।

भगवान विष्णु की पूजा करें

अपरा एकादशी पर भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

तुलसी के पास दीपक जलाएं

अपरा एकादशी पर तुलसी की पूजा करना शुभ होता है। इस दौरान पौधे के पास घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से घर में लक्ष्मी का आगमन होता है।

दीपदान करें

अपरा एकादशी पर पवित्र नदी में स्नान करने के बाद सूर्य देव को अर्घ्य दें। इस दौरान दीपदान करने से पितृ प्रसन्न होने लगते हैं और कार्यों में भी सफलता मिलती है।

मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं

अपरा एकादशी के दिन घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाना शुभ होता है। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होने लगती है और और तरक्की के योग बनते हैं।

चमकेगी किस्मत

अपरा एकादशी पर घर की इन जगहों पर दीपक जलाने से परिवार के लोगों की किस्मत चमकने लगती है। इसके साथ ही, पहले से रुके हुए कार्य भी होने लगते हैं।

पढ़ते रहें

घर में दीपक जलाने के नियमों को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ