सनातन धर्म में वट सावित्री व्रत का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं कि इस दौरान पूजा करते समय थाली में किन चीजों को रखना चाहिए?
पंचांग के अनुसार, 26 मई 2025 को वट सावित्री व्रत रखा जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखती हैं।
पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि की शुरुआत 26 मई को दोपहर 12 बजकर 11 मिनट से होगी। वहीं, इसका समापन 27 मई को सुबह 08 बजकर 31 मिनट पर होगा।
इस दौरान पूजा करने से व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। इसके साथ ही, परिवार के सदस्यों के बीच रिश्ते मजबूत होते हैं।
इस दिन पूजा करते समय थाली में भीगे हुए काले चने, कलावा, बांस का पंखा, सुपारी, नारियल, गंगाजल, लाल और पीले फूल, मिठाई, बताशा, फल, दीपक और चंदन आदि रखना चाहिए।
वट सावित्री व्रत के दौरान सावित्री और सत्यवान की तस्वीर रखना चाहिए। इस दौरान बरगद के पेड़ करना शुभ होता है।
वट सावित्री व्रत पर पूजा करते समय बरगद के पेड़ के पास घी का दीपक जलाना चाहिए। इससे जीवन में आने वाली नकारात्मक ऊर्जा दूर होने लगती हैं।
वट सावित्री व्रत के दिन गरीब और जरूरतमंद लोगों या सुहागिन महिलाओं को सुहाग की सामग्री, वस्त्र और भोजन दान करें। इससे जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
पूजा-पाठ करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ