हार्ट अटैक व कार्डिएक अरेस्ट के खतरे से बचे रहने के लिए इन बातों का रखें ध्यान


By Priyanka Singh06, Feb 2023 12:29 PMjagran.com

नियमित तौर पर जांच कराते रहें

अगर फैमिली में किसी को हार्ट अटैक या कार्डिएक अरेस्ट का खतरा बना रहता है। तो उनके लिए बेहद जरूरी है समय-समय पर दिल से जुड़ी जांच करवाते रहना। कोई भी जांच खुद से न करवाएं।

खानपान पर ध्यान दें

जंक फूड जैसे बर्गर, पिज्जा, फ्रेंच फ्राइज, कोल्डड्रिंक आदि चीज़ों को तुरंत डाइट से बाहर कर दें। इसके अलावा बहुत ज्यादा तेल या घी से बना खाना भी अवॉयड करें। सुबह खाली पेट चाय या कॉफी पीना बंद कर दें।

फिजिकल एक्टिविटीज जरूर करें

दिन में कम से कम 30 मिनट ब्रिस्क वॉक करें। चलते समय पैरों की स्पीड इतनी भी तेज न हो कि सांस बहुत तेजी से फूलने लगे। शुरुआत में स्पीड नॉर्मल रखें फिर धीरे-धीरे रफ्तार और वक्त बढ़ाएं। नींद पूरी करें।

BMI सही रखें

ज्यादा मोटे शख्स को दिल की बीमारियों का खतरा ज्यादा होता है इसलिए शरीर को मोटा न होने दें। आपका शरीर मोटा नहीं है, इसके लिए BMI चेक करें। इसकी वैल्यू उम्र, हाइट और वजन के अनुसार निकाली जाती है।

कम शराब पिएं

शराब में कैलोरी होती है। तो स्वास्थ्य से जुड़ी गम्भीर समस्याओं जिसमें हार्ट हेल्थ भी शामिल है से बचे रहने के लिए इससे दूर रहना ही बेहतर है।

अधिक फाइबर खाएं

हृदय रोग के खतरे को कम करने के लिए पर्याप्त मात्रा में फाइबर खाएं। जैसे ओट्स और साबुत अनाज सीरियल, आलू (छिलके के साथ) और पर्याप्त मात्रा में फल व सब्जियां।