गर्मियों में मौसम में डिहाइड्रेशन के चलते अक्सर लोगों को थकान, कमजोरी, सिरदर्द, गैस, एसिडिटी, उल्टी या कब्ज की समस्या होती है।
इन दिनों घर से बाहर निकलते ही लगता है, जैसे मानो सूरज ने ही सारी एनर्जी छीन ली हो।
ऐसे में लू यानी हीट स्ट्रोक के लक्षणों से बचने के लिए डाइट में नींबू की इन ड्रिंक्स को ट्राई कर सकते हैं।
इससे न सिर्फ आपकी बॉडी कूल-कूल रहेगी, बल्कि गर्मी की मार से भी बहुत राहत मिलेगी। आइए जानें।
इसे बनाने के लिए आप एक पैन में पानी लें और इसे उबालने के बाद इसमें टी बैग डाल दें और 5 मिनट के लिए छोड़ दें।
अब इसमें लेमन जूस और शुगर एड करें और फ्रिज में रखकर ठंडा करके पिएं।
इसे बनाने के लिए आपको तरबूज के टुकड़े लेकर इसके बीजों को निकाल लेना है और फिर इसे ब्लेंड करने के बाद छानकर एक गिलास में निकाल लेना है।
अब आप इसमें नींबू का रस एड करें और फिर चीनी और बर्फ मिलाकर ठंडा-ठंडा पिएं।
अगर आप गर्मियों में खुद को ठंडा रखना चाहते हैं तो ये ड्रिंक्स जरूर पिएं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com