पैरों में अक्सर रहता है दर्द? हो सकते हैं ये गंभीर रोग


By Farhan Khan17, Jul 2024 11:49 AMjagran.com

पैर में दर्द होना

पैर में दर्द होना आम बात है, लेकिन अगर यह दर्द रोजाना हो रहा है, तो इसे गंभीरता से लेने की जरूरत है।

इन गंभीर रोग के संकेत

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आपके पैरों में अक्सर दर्द रहता है, तो यह इन गंभीर रोग के संकेत हो सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।  

गठिया रोग

अगर आपके लगातार पैरों में दर्द हो रहा है, तो यह गठिया रोग से जुड़ा संकेत हो सकता है। इसमें हड्डियों के जोड़ों में भयंकर दर्द होता है।

चलने-फिरने में तकलीफ

इसके साथ इस बीमारी में जोड़ों में दर्द और सूजन होने लगती है। इससे आपको चलने-फिरने में काफी तकलीफ हो सकती है।  

मांसपेशियों में खिंचाव

लगातार पैरों में दर्द होने का एक कारण मांसपेशियों में खिंचाव भी हो सकता है। इसमें पैरों के पिछले हिस्से में अचानक तेज दर्द होने लगता है।

पैरों में अकड़न

मांसपेशियों में खिंचाव होने की वजह से अक्सर पैर में अकड़न या ऐंठन भी महसूस हो सकती है।

हड्डियों या टिश्यू में संक्रमण

हड्डियों या टिश्यू में संक्रमण की वजह से भी रोजाना पैरों में दर्द हो सकता है। इसे आप हल्क में न लें और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

इन संकेतों को भूल से भी नजरअंदाज न करें। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com