एक स्वस्थ जीवन के लिए हड्डियों का मजबूत होना बेहद जरूरी है। ताकि हम किसी भी बीमारी के शिकार न हो।
हमारी रोजाना की कई ऐसी सामान्य आदतें होती हैं, जो हमारी सेहत के लिए बेहद खतरनाक होती हैं। इन आदतों पर हम ध्यान भी नहीं देते।
इन्हीं खतरनाक आदतों में कुछ आदतें ऐसी भी होती हैं, जो धीरे-धीरे हमारे शरीर की हड्डियों को अंदर से खोखला कर रही होती हैं।
आज हम आपको इन्हीं आदतों के बारे में विस्तार से बताएंगे, ताकि आप इनमें सुधार कर अपनी हड्डियों को मजबूत बना सकें।
स्मोकिंग करने से हल्की-फुल्की चोट में फ्रैक्चर का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में हड्डियां मजबूत बनाने के लिए इस आदत को तुरंत छोड़ दें।
ज्यादा नमक खाने से हड्डियां कमजोर हो सकती हैं क्योंकि यह हड्डियों में मौजूद कैल्शियम को धीरे-धीरे सोखना शुरू कर देता है।
ज्यादा वजन बढ़ना या बिल्कुल वजन कम होने से भी हड्डियां कमजोर हो सकती हैं क्योंकि यह आदत ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या को बढ़ावा देती है।
सोडा और कोल्ड ड्रिंक्स पीने से हड्डियां कमजोर हो सकती हैं क्योंकि इनमें शुगर, आर्टिफिशियल कलर, कार्बोनेटेड वाटर और एसिड होता है।
इन आदतों की वजह से आपकी हड्डियां कमजोर हो सकती हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com