केले, अनानास और सेब ट्रिप्टोफैन को प्रभावित करते हैं, एक एमिनो एसिड जो सेरोटोनिन के उत्पादन में मदद करता है। सेरोटोनिन वह हार्मोन है, जो हमारे मूड को नियंत्रित करता है।
ब्राज़ील नट्स में सेलेनियम होता है। सेलेनियम अवसाद को दूर करता है और शरीर की सूजन को कम कर मूड को बेहतर बनाता है। यही काम बादाम भी करते हैं।
चॉकलेट कई मूड-बूस्टिंग यौगिकों में भरी होती है। इसमें मौजूद चीनी मूड को बेहतर बनाने का काम कर सकती है।
हर्बल चाय आपका मूड सुधारने और अवसाद के लक्षणों से लड़ने का काम कर सकती है। यह शरीर में मौजूद स्ट्रेस हार्मोन कोर्टीसोल के स्तर को कम करती है।
मूड को बूस्ट करने के लिए अंडों को अपनी डाइट में ज़रूर शामिल करें। इनमें कोलाइन नाम का पोषक तत्व होता है, जो मूड को बेहतर बनाता है।
बीन्स और पालक प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होते हैं, जो ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रण में रखने का काम करते हैं।
यह फोलेट से भरपूर होते हैं, जो एक तरह का विटामिन-बी है। यह रक्त कोशिकाओं, डीएनए और आरएनए का उत्पादन करने और प्रोटीन को पचाने में शरीर की मदद करते हैं।