हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, पिंपल्स चेहरे की खूबसूरती बिगाड़ देते हैं। जिन्हें दूर करने के लिए ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जाता हैं।
इन ब्यूटी प्रोडक्ट्स के अपने साइड इफेक्ट होते हैं। ऐसे में ये घरेलू उपाय आपकी मदद कर सकते हैं। आइए इन उपायों के बारे में जानें।
पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए आप शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं क्योंकि यह एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है।
इसके लिए रात में पिंपल्स वाली जगह पर शहद लगाएं और सुबह में इसे धो लें। आपको इसका फायदा मिलेगा।
एलोवेरा में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्किन को हेल्दी रखने में बेहद मददगार माने जाते हैं।
पिंपल्स वाली जगह पर रात में अच्छे से एलोवेरा जेल लगाएं। सुबह उठकर फेस वॉश कर लें।
चेहरे पर बर्फ का इस्तेमाल करने से भी पिंपल्स और इसमें होने वाले दर्द से निजात मिल सकती है। यह एक रामबाण उपाय भी है।
इसके लिए एक आइस क्यूब लें और उसे टिश्यू पेपर में लेकर जिस एरिया में पिंपल है, वहां इससे सिकाई करें।
पिंपल्स से छुटकारा पाना के लिए ये उपाय किसी रामबाण से कम नहीं है। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com