दूध डालने के बाद चाय को कितनी देर उबालना चाहिए?


By Ashish Mishra21, Jul 2024 05:11 PMjagran.com

चाय पीना

अक्सर लोग दिन की शुरुआत चाय से करते हैं। इसे बनाते समय कई बातों का ध्यान देना चाहिए। आइए जानते हैं कि चाय को कितनी देर तक उबालना चाहिए?

थकान को दूर करना

कई लोग दूध वाली चाय को ज्यादा समय तक उबालते हैं। इसे सीमित समय तक ही उबालना चाहिए। ऐसा न करने से शरीर पर बुरा असर पड़ सकता है।

चाय को उबालना

चाय को ज्यादा देर तक उबालने से बचना चाहिए। ऐसा करने चाय का स्वाद कड़वा हो जाता है और पीने में अजीब लगता है।

दूध डालने के बाद चाय उबालना

चाय बनाते समय दूध डालने के बाद 2-3 मिनट तक उबालना चाहिए। अगर दूध पहले से गर्म है, तो समय को थोड़ा कम कर सकते हैं।

सिर दर्द से राहत

दूध वाली चाय में अदरक डालकर पीने से सिर दर्द की समस्या दूर होने लगती है। इसके साथ ही, थकान से भी छुटकारा मिलता है।

ज्यादा देर तक चाय उबालना

दूध वाली चाय को ज्यादा देर तक उबालकर पीने से सेहत पर बुरा असर पड़ता है। इसके अलावा, पोषक तत्व भी खत्म होने लगते हैं।

एसिडिटी की समस्या

ज्यादा देर तक चाय उबालकर पीने से पाचन खराब हो सकता है। इसके साथ ही, एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्या भी होने लगती है।

कितनी चाय पिएं?

शरीर को हेल्दी रखने के लिए चाय पीते समय कई बातों का ध्यान रखना चाहिए। दिन 1-2 कप ही चाय पीना चाहिए। ज्यादा चाय पीने के कई परेशानियां हो सकती हैं।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ