आज के समय में हर कोई वजन बढ़ने की समस्या से जूझ रहा है। इसके लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स सही डाइट लेने की सलाह देते हैं।
आज हम आपको कुछ ऐसे हाई प्रोटीन फूड्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें डिनर में खाने से तेजी से वेट लॉस हो सकता है। आइए इन फूड्स के बारे में जानें।
अंडे हाई प्रोटीन का रिच सोर्स होते हैं। ऐसे में डिनर में वेट लॉस के लिए उबले हुए जरूर खाएं। आपको वेट में फर्क नजर आने लगेगा।
ओट्स प्रोटीन के साथ-साथ फाइबर से भी भरपूर होता है। ऐसे में डिनर में ओट्स खाने से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहेगा। बार-बार न खाने के चलते आपका वेट काबू में रहेगा।
पनीर में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है। इसे डिनर में शामिल करने से आपका वजन तेजी से कम होने लगेगा। आप पनीर भुर्जी खा सकते हैं।
चिकन भी वेट लॉस के लिए डिनर में शामिल किया जा सकता है, लेकिन प्रोसेस्ड और पैक्ड चिकन खाने से बचना चाहिए।
मसूर की दाल प्रोटीन के साथ-साथ आयरन, फास्फोरस, पोटेशियम और विटामिन से भरपूर होती है। डिनर में वेट लॉस के लिए यह दाल फायदेमंद साबित हो सकती है।
डिनर में इन हाई प्रोटीन वाले फूड्स को शामिल करने के अलावा रोजाना 7-8 घंटे की अच्छी नींद लें। यह भी वेट लॉस के लिए आवश्यक है।
वेट लॉस के लिए डिनर में ये चीजें जरूर खाएं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com