लाल किताब में वैदिक ज्योतिष शास्त्र के मौलिक सिद्धांतों के बारे में विस्तार से बताया गया है। इसमें व्यक्ति की हर समस्या का समाधान है।
आज हम आपको लाल किताब से जुड़े कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताएंगे, जिन्हें अपनाने से घर में धन का आगमन हो सकता है।
आर्थिक तंगी से निजात के लिए 21 शुक्रवार तक पांच कन्याओं को खीर और मिश्री खिलाएं। ऐसा करने से साधक पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
अगर आपके हाथ में पैसा नहीं टिकता है, तो इसके लिए एक तांबे के पात्र में लाल चंदन डालकर रख दें। अगली सुबह उसे तुलसी के पौधे में अर्पित कर दें।
गाय को गुड़ खिलाने से साधक को भगवान बृहस्पति की कृपा प्राप्त होती है और धन में बढ़ोतरी होती है। आपको भी यह उपाय करना चाहिए।
बिजनेस में लाभ के लिए तिजोरी में चांदी का एक चौकोर सा टुकड़ा रखें। इसके अलावा आपके घर में सुख-समृद्धि भी आएगी।
अगर आपके बने हुए काम बिगड़ रहे हैं, तो इस स्थिति में बजरंग बाण का पाठ करें। इससे कार्यों में सफलता हासिल होती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी।
काला जादू से राहत के लिए एक नींबू लें और उसे 21 बार काले जादू से पीड़ित इंसान के सिर पर घुमाएं। इसके बाद इस नींबू को किसी चौराहे पर रख दें।
इस वेबस्टोरी में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com