लाल किताब एक ऐसी चमत्कारी किताब है, जो व्यक्ति का भाग्य तक बदल सकती है। घर में सदैव खुशहाली बनी रहती है।
आज हम आपको लाल किताब से जुड़े कुछ ऐसे टोटके बताएंगे, जिन्हें अपनाने से हमेशा धन बरसेगा। आइए इन टोटकों के बारे में जानें
लाल किताब के अनुसार कान में सोने का कुंडल पहनना शुभ होता है। इसके अनुसार कान में कुंडल पहनने से धन की प्राप्ति होती है।
लाल किताब के अनुसार शनिवार के दिन नदी में एक सूखा नारियल प्रवाहित करना शुभ माना जाता है, इससे धन आगमन के रास्ते खुलते हैं।
अथाह धन-संपत्ति पाने के लिए किसी खुली शीशी में सुरमा डालकर एक सुनसान जगह पर इसे गाड़ दें।
अगर आप आधा किलो हरा धनिया नदी में प्रवाहित करते हैं, तो इससे खूब धन लाभ होता है।
लाल किताब के मुताबिक, अगर आप तीन दृष्टिहीन लोगों को खिचड़ी खिलाते हैं, तो ऐसे में आपको कभी भी धन की समस्या नहीं होगी।
लाल किताब के अनुसार पर्स में चांदी का सिक्का रखना शुभ माना जाता है। इससे धन की कमी दूर होती है।
ये सभी उपाय करने से आपके जीवन में पैसा ही पैसा होगा। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com