Janmashtami 2024 पर राशि अनुसार करें श्रृंगार, लड्डू गोपाल बरसाएंगे कृपा


By Amrendra Kumar Yadav22, Aug 2024 11:18 AMjagran.com

जन्माष्टमी का पर्व

जन्माष्टमी का पर्व पूरे भारत में धूमधाम से मनाया जाता है। जन्माष्टमी पर्व भाद्रपद माह की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है।

राशि अनुसार करें श्रृंगार

जन्माष्टमी पर भक्तगण विधि-विधान से पूजा करते हैं। इस दिन राशि अनुसार लड्डू गोपाल का श्रृंगार करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

मेष और वृषभ राशि

लड्डू गोपाल की पूजा करते समय मेष राशि के लोगों को लाल रंग के वस्त्र पहनाने चाहिए और वृषभ राशि के लोगों को सफेद रंग के वस्त्र पहनाने चाहिए।

मिथुन और कर्क राशि

इस राशि के लोगों को लड्डू गोपाल को हरे वस्त्र पहनाने चाहिए और कर्क राशि के लोगों को सफेद रंग के वस्त्र पहनाने चाहिए।

सिंह और कन्या राशि

सिंह राशि के लोगों को लड्डू गोपाल की पूजा करते समय लाल या गुलाबी रंग के वस्त्र पहनाने चाहिए। वहीं, कन्या राशि के लोगों को हरे रंग के वस्त्र पहनाने चाहिए।

तुला और वृश्चिक राशि

तुला राशि के लोग लड्डू गोपाल को सफेद रंग के वस्त्र पहनाएं और वृश्चिक राशि के लोग लड्डू गोपाल को लाल रंग के वस्त्र पहनाएं।

धनु और मकर राशि

धनु और मकर राशि के लोगों को लड्डू गोपाल की पूजा करते समय पीले वस्त्र पहनाने चाहिए। इससे शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

कुंभ और मीन राशि

कुंभ राशि के लोग नीले रंग के वस्त्र पहनाएं और मीन राशि के लोग पीले रंग के वस्त्र पहनाएं। ऐसा करने से भक्तों को श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

लड्डू गोपाल को जन्माष्टमी के दिन राशि अनुसार चीजें अर्पित करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। धर्म और अध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com