Aaj ka Rashifal: इन 5 राशियों को नए काम में मिलेगी सफलता


By Ashish Mishra22, Aug 2024 07:55 AMjagran.com

कार्य में सफलता

आज के दिन कई राशि के जातकों को नए कार्य में सफलता मिलेगी। वहीं, कई जातकों को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत होगी।

मेष राशिफल

आज का दिन आप किसी शादी-पार्टी में सम्मिलित होने बाहर जा सकते हैं, वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें। अपने परिचित व्यक्ति से आज आपको अपमान का सामना करना पड़ सकता है।

वृषभ राशिफल

आज आप नया वाहन आदि खरीद सकते हैं। परिवार में नया मेहमान आ सकता है, किसी पुराने मित्र से मिलना होगा। आपको कोई नए कार्य का बड़ा ऑफर आज मिल सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मिथुन राशिफल

आज का दिन आपका शानदार रहेगा, मन स्थिर और प्रसन्न रहेगा। वाणी के प्रभाव से आज आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। आज कोई नया व्यापार आप शुरू कर सकते हैं।

कर्क राशिफल

आज का दिन आपका सोच विचार कर काम करने का है। आप कोई बड़ा डिसीजन व्यापार व्यवसाय में न लें, नई साझेदारी में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, पार्टनर के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।

सिंह राशिफल

आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार-व्यवसाय में अपने सहयोगी पार्टनर से सावधान रहें, नहीं तो आपका काम बिगड़ सकता है। कोई नया लेन-देन आज न करें।

कन्या राशिफल

आज आपका मन अशांत रहेगा, व्यापार-व्यवसाय में नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज आप पारिवारिक मतभेद में उलझ सकते हैं। आप कोई बड़ा जोखिम आज व्यापार में न उठाएं।

तुला राशिफल

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आप कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं, अपनों का साथ मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे, कोई नया वाहन मकान खरीद सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल

आज आप किसी अपने के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे, माता-पिता का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में पार्टनर का आज आपको सहयोग मिलेगा। कोई बड़ा काम आज आप शुरू कर सकते हैं।

धनु राशिफल

आज के दिन आप वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें। किसी काम का बहुत दिनों से सोच रहे हैं, आज वह काम पूरा होगा। न्यायालय पक्ष के काम में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।

मकर राशिफल

आज के दिन आपको कोई सुखद समाचार मिलेगा, परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का योग बनेगा। आप कोई नया निवेश व्यापार-व्यवसाय में कर सकते हैं। पार्टनर का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

कुंभ राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप कोई नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं या व्यापार में कोई बड़ा परिवर्तन कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में पार्टनर का अच्छा सहयोग मिलने से कार्यक्षेत्र में लाभ होगा।

मीन राशिफल

आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप परिवार के किसी सदस्य के कारण परेशानी में पड़ सकते हैं, संतान की चिंता बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में सहयोगियों से मतभेद बढ़ सकते हैं।

पढ़ते रहें

रोजाना राशिफल के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ