टीवी की फेमस एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ने कुंडली भाग्य में प्रीता के किरदार से फैंस के दिलों में जगह बनाई। आज वह अपना 38वां बर्थडे मना रही हैं।
श्रद्धा आर्या रियल और रील लाइफ दोनों में ब्यूटीफुल लगती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर आए दिन अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
वेस्टर्न हो या फिर ट्रेडिशनल श्रद्धा का हर लुक बेहद गॉर्जियस होता है। बर्थडे के खास मौके पर आइए एक नजर डालते हैं एक्ट्रेस के लुक्स पर।
श्रद्धा आर्या का हर लुक बेहद ग्लैमरस होता है। इस फोटो में उन्होंने बॉडीकॉन ड्रेस के साथ हैंडबैग कैरी किया है।
टीवी की प्रीता के पास साड़ियों का शानदार कलेक्शन है। आप भी एक्ट्रेस के इस लुक को कॉपी कर सकती हैं।
फैंसी गाउन में श्रद्धा आर्या सेसी दिखाई दे रही हैं। इस तरह के आउटफिट हर मौके पर खास लुक देती हैं।
अगर आप नाइट पार्टी में जाने का प्लान बना रही हैं, तो एक्ट्रेस के इस थाई स्लिट लुक को रीक्रिएट करें।
इस फेस्टिव सीजन शरारा सूट से बेहतरीन ऑप्शन शायद कुछ नहीं। यह आपको खूबसूरत लुक देगा।
श्रद्धा के इन लुक्स को आप भी रीक्रिएट करें। फैशन से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@sarya12)