कुबेर देव को कौन-सी राशियां बेहद प्रिय है?


By Farhan Khan12, Sep 2024 04:18 PMjagran.com

ज्योतिष शास्त्र

ज्योतिष शास्त्र में कुबेर देवता की खूब महिमा बताई गई है। कुबेर देवता जिस पर प्रसन्न हो जाएं, उसे कभी धन की कमी नहीं रहती।

कुबेर देव की प्रिय राशियां

आज हम उन भाग्यशाली राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन पर कुबेर देव की कृपा बरसती रहती है। आइए इन राशियों के बारे में जानें।

तुला राशि

तुला राशि के लोग अपने काम के प्रति समर्पित और मेहनती होते हैं। वे जिस काम को ठान लेते हैं, उसे पूरा करके रहते हैं।

लक्ष्य के प्रति दृढ निश्चयी

स्वभाव से विनम्र लेकिन अपने लक्ष्य के प्रति दृढ निश्चयी होते हैं। भगवान कुबेर की उन पर हमेशा कृपा बरसती है।

आर्थिक तंगी से निजात

माना जाता है कि इन लोगों को जीवन में कभी भी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता।

वृश्चिक राशि

इस राशि के लोग परिश्रमी होते हैं। व्यर्थ का दिखावा करने में यकीन नहीं रखते हैं। दूसरों की मदद करने में वे हमेशा आगे रहते हैं।

मान-सम्मान की प्राप्ति

ये लोग जहां भी जाते हैं, हमेशा सम्मान पाते हैं। ऐसे लोगों की मेहनत और लगन पर भगवान कुबेर भी खूब प्यार बरसाते हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोग सादा जीवन, उच्च विचार में यकीन रखते हैं। मित्रों- रिश्तेदारों के लिए वे अपनी जान छिड़कते हैं।

अगर आपकी भी राशि इनमें से कोई एक है, तो समझिए आप किसी राजा से कम नहीं है। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com