कुबेर को धन का देवता कहा जाता है। रोज भगवान कुबेर की पूजा करने से धन का भंडार बना रहता है। आइए जानते हैं कि कुबेर देव को कौन-से भोग चढ़ाने चाहिए?
रोजाना स्नान करने के बाद पूजा-पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और साधक पर कृपा बरसाते हैं।
भगवान कुबेर की पूजा करते समय भोग लगाना चाहिए। इससे कुबेर जी प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति के जीवन में आ रही धन से जुड़ी समस्या भी दूर होने लगती है।
धनिया को हल्का भूनकर पीस लें। इसके बाद इसमें घी और चीनी मिलाकर रख दें। इस धनिया की पंजीरी को कुबेर देव की पूजा करते समय अर्पित करना चाहिए। इससे कुबेर देव का आशीर्वाद मिलता है।
भगवान कुबेर को गुड़ और घी की लापसी बेहद प्रिय है। इसके बनाने के लिए आटे को भून लें। इसके बाद इसमें घी और गुड़ मिलाकर लापसी तैयार कर लें।
कुबेर देव की पूजा करते समय चावल की खीर चढ़ाना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होने लगती हैं और धन की कमी दूर होती है।
कुबेर देव को इन चीजों का भोग लगाने से आर्थिक स्थिति बेहतर होने लगती है। इसके साथ ही, साधक कारोबार में भी तरक्की करता है।
गृह क्लेश का सामना कर रहे लोगों को कुबेर देव की पूजा करते समय धनिया की पंजीरी, गुड़ की लापसी या चावल की खीर चढ़ाना चाहिए। इससे परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
पूजा-पाठ के दौरान भोग लगाने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें JAGRAN.COM के साथ