वास्तु शास्त्र में दिशाओं का काफी महत्व है। घर अगर सही दिशा में बना हो, तो हमेशा जीवन में खुशियां आती है।
इसके साथ ही व्यक्ति तो किस्मत का साथ मिलता है। सारे अटके काम पूरे होते हैं। घर में हमेशा बरकत होती है।
वास्तु में घर की दिशा के अलावा खाने की दिशा के बारे में भी विस्तार से बताया गया है। जिनका पालन न करने पर अन्न की कमी होने लगती है।
आज हम आपको बताएंगे कि खाना खाते समय आपका मुंह किस ओर होना चाहिए। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
वास्तु के अनुसार खाना खाते समय आपका मुंह पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए। यह दिशा देव-देवताओं की दिशा होती है।
इस दिशा खाना खाने से आपके सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। आप निरोग रहते हैं और कभी अन्न की कमी नहीं होती।
वहीं दक्षिण दिशा की ओर मुख करके कभी भी भोजन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से दरिद्रता और कंगाली का सामना करना पड़ता है।
यह दिशा पितरों की दिशा होती है, इसलिए इस दिशा में खाना बनाने या खाने की सलाह नहीं दी जाती है।
खाना खाते समय इस दिशा का खास ख्याल रखें। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com