कृति सेनन इंडस्ट्री की हिट और फिट अभिनेत्री हैं। अभिनेत्री कई फिल्मों में अपनी शानदार अदाकारी के चलते बॉक्स ऑफिस पर छा चुकी है।
अभिनेत्री सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। और अपने बोल्ड अंदाज से फैंस को दीवाना बनाए रहती हैं। कृति के इंडियन से लेकर वेस्टर्न हर अटायर काफी स्टाइलिश होता है।
आज हम आपको कृति सेनन की सेसी ड्रेसेज का कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें लंबी और पतली लड़कियां कैरी करके खुद को हॉट बना सकती हैं।
लंबी लड़कियों पर जंपसूट काफी सूट करते हैं। इसमें उनका लुक स्टाइलिश दिखने के साथ हाइट को भी लंबा दिखाता है।
स्लिम और लंबी लड़कियों पर इस तरह की डेनिम लांग स्कर्ट और क्रॉप टॉप काफी स्मार्ट लग रही हैं। इससे उनका लुक काफी बोल्ड दिखेगा।
लांग हाइट गर्ल्स कृति की जैसी शिमरी स्ट्रैपी लांग ड्रेस को ट्राई कर सकती हैं। ये लुक नाइट पार्टीज के लिए बेस्ट है।
कर्वी फिगर पर एक्ट्रेस की बॉडीकॉन फ्लोरल ड्रेस काफी गॉर्जियस लुक दे रही है। ऐसे में आप भी इससे आइडिया ले सकती हैं।
आजकल को-ऑर्ड सेट काफी चल रहे हैं। यदि आपकी भी हाइट कृति की तरह है तो आप भी इस ऑउटफिट को भी स्टाइल कर सकती हैं।