कृति सेनन बॉलीवुड की हिट और हॉट अभिनेत्री हैं। डीवा अपनी एक्टिंग के साथ स्टाइलिश फैशन सेंस से भी फैंस को दीवाना बनाए रहती हैं। उनका हर लुक अट्रैक्टिव होता है।
तो आज हम आपको कृति की कलरफुल मानसून पार्टी परफेक्ट डिफरेंट स्टाइल ड्रेसेज दिखाने जा रहे हैं। जिनसे आप आइडिया लेकर मॉडर्न दिख सकती हैं।
कृति येलो कलर के क्रैप फैब्रिक जंपसूट का बेहद कूल अंदाज में नजर आ रही हैं। मानसून पार्टी के लिए ये बेस्ट ऑउटफिट है।
आप यदि मानसून पार्टी में ग्लैमर का तड़का लगाना चाहती हैं तो एक्ट्रेस की कट आउट ड्रेस बेस्ट ऑप्शन है। ये आपके लुक को हॉटनेस से भर देगी।
व्हाइट कलर के स्कर्ट टॉप में कृति का स्नोव्हाइट लुक देखा जा सकता है। एक्ट्रेस का रिवीलिंग जालीदार टॉप उनको लुक को बोल्ड बना रहा है।
आप यदि रेड लवर हैं तो अभिनेत्री की तरह मानसून पार्टी में रेड कलर के पेंट और क्रॉप टॉप में हॉटनेस का जलवा बिखेर सकती हैं।
पार्टी के लिए कृति सेनन का पिंक हाई स्लिट गाउन भी बेस्ट चॉइस है। ये आपको एकदम डॉल लुक देगा। इसके साथ मिनिमल मेकअप टच दिया जा सकता है।
कलरफुल ऑउटफिट में ग्रीन कलर के इस बॉडीकॉन स्कर्ट और लांग फ्रिल टॉप को भी ट्राई कर सकती हैं। इस ड्रेस में आप कातिल हसीना नजर आएंगी।