कीर्ति सुरेश साउथ की शानदार अभिनेत्री हैं। एक्ट्रेस अपने फैशन सेंस से सोशल मीडिया के जरिये सबको दीवाना बनाए रहती हैं।
अभिनेत्री का इंडियन हो या वेस्टर्न हर लुक शानदार होता है, लेकिन कीर्ति के एथनिक ऑउटफिट्स गजब के होते हैं।
आज हम आपको कीर्ति सुरेश के सिल्क साड़ी-लहंगों का कलेक्शन दिखाएंगे। जिन्हें आप नवरात्रि पर पहनकर रॉयल दिख सकती हैं।
एक्ट्रेस की स्काई ब्लू जरी बॉर्डर सिल्क साड़ी हाई नेक ब्लाउज मॉडर्न लुक दे रहा है। आप भी इसे ट्राई करके अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं।
अभिनेत्री रेड गोल्डन कलर के जिग जैक प्रिंट सिल्क लहंगे में काफी रॉयल लग रही हैं। इसके साथ प्लेन रेड दुपट्टा शानदार लग रहा है।
आप नवरात्रि के नौ दिन में से किसी भी दिन ऐसी ग्रीन स्काई ब्लू शेड वाली साड़ी कैरी कर सकती हैं। ये आपको ब्यूटीफुल लुक देंगी।
आप नवरात्रि के दिनों में होने वाली गरबा नाइट में इस तरह से येलो और पिंक बॉर्डर वाला शानदार लहंगा पहन सकती हैं।
लाल रंग नवरात्रि में माता को बेहद प्रिय होता है। ऐसे में आप कीर्ति सुरेश की जरी वर्क साड़ी से टिप्स ले सकती हैं।