अगर आप भी साड़ी या फिर लहंगा कैरी करना बहुत पसंद करती हैं और शानदार ब्लाउज डिजाइन की तलाश में हैं तो आप इस तरह के ट्रेंडी ब्लाउज डिजाइन स्टाइल कर सकती हैं।
बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस ईशा गुप्ता आज किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं। आज हम आपको उनके ही ब्लाउज डिजाइन दिखाने जा रहे हैं।
ईशा गुप्ता ने सोशल मीडिया पर अपना लेटेस्ट लहंगा लुक शेयर किया है। हैवी वर्क लहंगे के साथ एक्ट्रेस ने मैचिंग का ब्लाउज पेयर किया है।
अगर आप सिल्क साड़ी कैरी कर रही हैं तो आप सिल्क साड़ी के साथ प्लेन सिल्क ब्लाउज पेयर करें। एक्ट्रेस का ये लुक काफी रॉयल लग रहा है।
अपने लुक में हॉटनेस का तड़का लगाने के लिए आप ईशा गुप्ता की तरह ही ब्रालेट ब्लाउज को साड़ी के साथ पेयर कर सकती हैं।
अगर आपके बाजू हैवी हैं तो आप ईशा गुप्ता की तरह ही फुल स्लीव्स ब्लाउज को स्टाइल कर सकती हैं।
अपने लुक को बोल्ड बनाने के लिए आप ईशा गुप्ता की तरह ही वी नेक ब्लाउज को पहन सकती हैं। लहंगे के साथ भी ये ब्लाउज अच्छा लगेगा।
अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए आप नेट स्लीव्स वाले ब्लाउज भी पेयर कर सकती हैं। नेट ब्लाउज आपके लुक में चार चांद लगा देंगे।