उर्मिला मातोंडकर 90s की हॉट और पॉपुलर अभिनेत्रियों में से एक हैं। जिन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में और सांग्स किए थे।
50 साल की उम्र में भी एक्ट्रेस काफी यंग और फिट नजर आती हैं। वही उनका ड्रेसिंग सेंस भी बेहद स्टाइलिश और हॉट होता है।
आज हम आपको उर्मिला मातोंडकर के सलवार-सूट दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें 50 की उम्र में पहनकर आप भी उनकी तरह खूबसूरत दिख सकती हैं।
एक्ट्रेस का बेज कलर का शिमरी वर्क प्लाजो सूट काफी शानदार लुक दे रहा है। इसे आप त्योहारों पर पहन सकती हैं।
यदि आप अपने वेडिंग लुक में चार चांद लगाना चाहती हैं तो इस तरह का हैवी वर्क अनारकली सूट बेस्ट ऑप्शन है। इसके संग गजरा बन हेयर स्टाइल बनाए।
उर्मिला मातोंडकर का पिंक कलर का पेप्लम स्टाइल सूट काफी अट्रैक्टिव लुक दे रहा है। 50 प्लस भी ऐसे सूट में कहर ढहा सकती हैं।
इस तरह के सिल्क सूट 50 की उम्र की महिलाओं के लिए शानदार रहते हैं। इसमें आपक एकदम रॉयल लुक नजर आता है।
आप अगर उर्मिला की तरह लंबी हैं तो आपके ऊपर ऐसे फुल लेंथ सूट काफी गॉर्जियस लुक देंगे। आप इसमें एकदम अप्सरा जैसी दिखेंगी।