साड़ी के साथ यदि आप अट्रैक्टिव ब्लाउज पहनती हैं तो उसका लुक दोगुना बढ़ जाता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ शानदार ब्लाउज डिजाइन दिखाएंगे। जिनको आप हर साड़ी के संग पहन सकती हैं।
अभिनेत्री ने ग्रीन रंग की स्ट्रैप प्रिंट साड़ी के संग कंट्रास्ट कलर का येलो ब्लाउज पहना हुआ है। ब्लाउज का हाल्टर नेक बैकलेस डिजाइन साड़ी की सुंदरता और ज्यादा बढ़ा रहा है।
आप अपनी किसी भी रंग की साड़ी के साथ ऐसा कॉटन पफ स्लीव्स वी नेक ब्लाउज बनवा सकती हैं। ऐसे ब्लाउज काफी एलिगेंट लुक देते हैं।
आजकल प्लेन साड़ियों के साथ ऐसे हैवी वर्क ब्लाउज काफी चल रहे हैं। ऐसे ब्लाउज आपको आसानी से मार्केट में रेडीमेड मिल जाते हैं।
आप किसी भी फ्लोरल साड़ी के साथ ऐसा टिशू फैब्रिक कॉलर नेक ब्लाउज स्टिच करा सकती हैं। ये आपकी साड़ी की शोभा बढ़ा देगा।
ऐसा ऑफ शोल्डर ब्लाउज भी काफी अट्रैक्टिव लुक देता है। ऐसे में आप इससे भी खुद को स्टाइलिश बना सकती हैं।
ऐसे शिमरी ब्लाउज भी आजकल खूब फैशन में हैं। आप इसे अपनी किसी भी सिंपल साड़ी के साथ पेयर करके हॉट दिख सकती हैं।
आप भी साड़ी या लहंगे के साथ ऐसा ग्लिटरी वर्क वन फोर्थ स्लीवस ब्लाउज बनवा सकती हैं। ये आपको गॉर्जियस लुक देगा।