सुबह का नाश्ता बेहद मायने रखता है। आज हम आपको नाश्ते में कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप झटपट तैयार कर सकते हैं।
ओट्स फाइबर, प्रोटीन और विटामिन से भरपूर होते हैं। ऐसे में इसे दूध या पानी में उबालकर विभिन्न प्रकार के नट्स के साथ खा सकते हैं।
दही प्रोटीन और कैल्शियम का अच्छा स्रोत है। इसे ताजे फलों के साथ मिलाकर खाया जा सकता है।
अंडे प्रोटीन, विटामिन और खनिजों से भरपूर होते हैं। इन्हें उबालकर, तलकर या ऑमलेट बनाकर खाया जा सकता है।
पोहे धो कर अलग रख दें। मूंगफली को तेल में तलकर अलग से रख दें। अब कढाई में तेल गरम करें और उसमें राइ डाल दें।
राइ जब तड़कने लगें तो उसमें प्याज़ हरी मिर्च और कड़ी पत्ता डाल कर 2 मिनट तक चलायें। फिर इसमें आलू डाल कर हल्दी और थोडा सा नमक डाल कर ढक दें।
5 मिनट बाद जब आलू पक जायें तब इसमें पोहे और नमक दाल दें। 5 मिनट के बाद इसमें नींबू का रस डालकर गैस बंद कर दें।
कटी हुई हरी धनिया और तले हुए मूंगफली से पोहे को सजा दें। नाश्ते में पोहे का सेवन करने से आप लंबे समय तक सेहतमंद रह सकते हैं।
आप नाश्ते में ये चीजें बना सकते हैं। ये जल्द ही तैयार हो जाएंगे। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com