इस साल 3 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि शुरू होने जा रहे हैं। ऐसे में यदि आप गरबा नाइट या दुर्गा पूजा में शामिल होने जा रही हैं। तो ऐसे कलरफुल लहंगे पहनकर खुद को खूबसूरत बना सकती हैं।
आप नवरात्रि के मौके पर इस तरह के येलो व्हाइट फ्लोरल वर्क वाले लहंगे को ट्राई कर सकती हैं। इसके संग स्लीवलेस चोली चोकर नेकपीस जंच रहा है।
आप चाहे तो दुर्गा पूजा में इस तरह का हैवी बॉर्डर वाला बनारसी व्हाइट लहंगा रेड वेलवेट ब्लाउज और नेटिड दुपट्टे के साथ कैरी कर सकती हैं।
नवरात्रि के अवसर पर होने वाली डांडिया नाइट में आप इस तरह के प्रिंटेड सिल्क लहंगे फुल स्लीव्स चोली से अपना लुक में चार चांद लगा सकती हैं।
आप इस तरह के सेल्फ प्रिंट लहंगों में नवरात्रि के मौके पर खुद को अप्सरा बना सकती हैं। इसके संग डीवा की ग्रे साटन स्ट्रैपी चोली शानदार लुक दे रही है।
डांडिया नाइट पर ऐसे लाइनिंग प्रिंट शाइनी सिल्क लहंगे भी काफी गॉर्जियस लगते हैं। ऐसे में आप इस लुक से भी आइडिया ले सकती हैं।
अभिनेत्री का पिंक कॉटन जरी गोल्डन बॉर्डर लहंगा कंट्रास्ट ब्लू दुपट्टा काफी मैच कर रहा है। ये लहंगे में आप एकदम ट्रेडिशनल लुक में दिखेंगी।
नवरात्रि पर आप ऐसा सिंपल सोबर स्काई ब्लू प्रिंटेड लहंगा हैवी वर्क चोली के संग कैरी कर सकती हैं। इस लहंगे में आप एकदम अप्सरा नजर आएंगी।