दिव्यांका त्रिपाठी टीवी की फेमस अभिनेत्री हैं। जिन्होंने कई रियलिटी शोज में भी अपना जलवा दिखाया है। आज इंडस्ट्री में उनको हर कोई जानता है।
दिव्यांका अपनी एक्टिंग के साथ क्यूटनेस, खूबसूरती और ड्रेसिंग सेंस से भी फैंस को इंप्रेस करने के भी मौका नहीं छोड़ती हैं। उनका हर ब्यूटीफुल यूनिक होता है।
आज हम आपको एक्ट्रेस के सलवार-सूट दिखाने जा रहे हैं। जिनको आप ऑफिस में पहनकर सबकी तारीफ पा सकती हैं।
हाल में डीवा ने पीच कलर के साटन अफगानी सलवार सूट में अपना लेटेस्ट लुक शेयर किया है। इसके संग उन्होंने कंट्रास्ट स्काई ब्लू दुपट्टा पहना है।
ऑफिस के लिए ऐसे चिकनकारी सूट सेट्स भी शानदार रहते हैं। वैसे भी चिकन वर्क सूट इन दिनों खूब फैशन में हैं।
ऑफिस के लिए दिव्यांका के जैसा प्रिंटेड कॉलर पेंट सूट बेस्ट ऑप्शन है। इसमें आपका लुक एकदम डिसेंट नजर आएगा।
दिव्यांका रेड कलर के शरारा सूट सेट बेहद खूबसूरत लग रही हैं। शादीशुदा इसे ऑफिस में स्टाइल करके जलवा दिखा सकती हैं।
ऑफिस में कैरी करने के लिए आप एक्ट्रेस के जैसा प्लेन अनारकली सूट भी चॉइस में रख सकती है। ये पहनने के बाद स्मार्ट लगते हैं।