कोहली vs रोहित, जानिए किसके नाम हैं ज्यादा टेस्ट शतक


By Mahak Singh13, Dec 2022 12:41 PMjagran.com

कोहली vs रोहित

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की गिनती दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों में होती है।

शतक

रोहित और कोहली ने अपने करियर में कई उपलब्धियां हासिल की हैं, आइए जानते हैं इन दोनों के कुल शतकों के बारे में।

विराट कोहली रन

विराट कोहली ने अब तक कुल 102 टेस्ट मैच खेले हैं, उन्होंने 49.53 की औसत से कुल 8074 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 55.69 रहा है।

शतक

कोहली ने अब तक टेस्ट में कुल 27 शतक लगाए हैं, इनके नाम कुल 7 दोहरे शतक और 28 अर्धशतक हैं।

सर्वोच्च स्कोर

टेस्ट में कोहली का सर्वोच्च स्कोर 254 रन है।

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ने अब तक कुल 45 टेस्ट मैच खेले हैं, इस दौरान उन्होंने कुल 8 शतक, 1 दोहरा शतक और 14 अर्धशतक लगाए हैं।

रन

रोहित शर्मा ने टेस्ट फॉर्मेट में 46.13 की औसत से कुल 3137 रन बनाए हैं, उनका स्ट्राइक रेट 55.77 है।

सर्वाधिक स्कोर

टेस्ट में रोहित का सर्वाधिक स्कोर 212 रन है, उन्होंने अब तक 64 छक्के और 335 चौके लगाए हैं।