सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के अंगों की बनावट के जरिए उसके भविष्य के बारे में काफी कुछ बताया जा सकता है। यह शास्त्र काफी महत्व रखता है।
आज हम आपको किसी व्यक्ति के पैर के अंगूठे की आकृति और आकार से उसकी पर्सनैलिटी और जीवन के रहस्य के बारे में बताएंगे।
अगर आपके पैर का अंगूठा सीधा है, तो आपको अनुशासन में रहना पसंद हैं। आप हर चीज में नियम फॉलो करते हैं।
जिन व्यक्तियों के पैर का अंगूठा बगल वाली उंगली से छोटा होता है। ऐसे लोग बहुत ज्ञानी होते हैं। इन्हें अकेलापन अच्छा लगता हैं।
जिन लोगों के पैर के अंगूठे की लंबाई दूसरी उंगली के बराबर होती हैं। ऐसे लोग दार्शनिक किस्म के होते हैं।
जिन व्यक्तियों के पैर का अंगूठा बाकी सभी उंगलियों से बड़ा होता है। ऐसे लोग काफी क्रिएटिव होते हैं।
इन लोगों में सोचने और कल्पना करने की क्षमता बहुत अधिक होती है। इनमें जन्मजात लीडरशिप क्वालिटी होती हैं।
अगर आपके पैर का अंगूठा थोड़ा सा घुमावदार हैं, तो आप खुले विचारों वाले व्यक्ति हैं। आप काफी सेंसिटिव भी हैं।
इन बातों के जरिए आप अपनी पर्सनैलिटी के बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com