सामुद्रिक शास्त्र में आपके सोने के तरीके से आपके व्यक्तित्व की काफी जानकारी मिलती है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
जो लोग पीठ के बल सोते हैं, ऐसे लोग आत्मविश्वास से भरे होते हैं। जीवन में इन्हें खूब सम्मान मिलता है।
ये अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए मेहनत में कोई कमी नहीं छोड़ते। हालांकि, कई बार इन्हें अपने घमंड के चलते नुकसान उठाना पड़ता है।
इस तरह के लोग रचनात्मक भी होते हैं। आत्मनिर्भर होते हैं। हर परिस्थिति में खुद को ढालना जानते हैं।
दाईं ओर करवट लेकर सोने वाले लोग बेहद दयावान माने जाते हैं। दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं।
ये रिश्ता निभाने में अव्वल होते हैं। इनका स्वभाव बेहद विनम्र होता है। ये किसी पर भी आसानी से विश्वास कर लेते हैं।
बाईं ओर करवट लेकर सोने वाले लोग बेहद व्यवहारिक माने जाते हैं। इनकी निर्णय लेने की क्षमता काफी अच्छी होती है।
हाथ-पैर फैलाकर सोने वाले लोग खुलकर जीना पसंद करते हैं। रिस्क लेने में विश्वास करते हैं और कामयाब भी हो जाते हैं।
इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com