यह दिन शनि देव का समर्पित रहता है। इस दिन शनि देव की पूजा करने से जीवन में आने वाले संकट दूर होते हैं। आइए जानते हैं कि शनिवार को कौन से काम नहीं करने चाहिए?
शनिवार को पूजा-पाठ करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं, इससे कुंडली में शनि दोष से भी छुटकारा मिलता है और रुके हुए कार्य होने लगते हैं।
कई काम ऐसे होते हैं, जिसे शनिवार के दिन करना वर्जित माना जाता है। इन कामों को करने से व्यक्ति के जीवन में परेशानियां आने लगती हैं और बने हुए काम बिगड़ने लगते हैं।
शनिवार के दिन नमक की खरीदारी करने से बचना चाहिए। मान्यता के अनुसार, शनिवार को नमक खरीदने से शनि देव रुष्ट होने लगते हैं और व्यक्ति को कर्ज का सामना करना पड़ता है।
ऐसा कहा जाता है कि शनिवार को दूध और दही का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आप इसका सेवन करते हैं, तो इसमें हल्दी या गुड़ मिला लें। इसके अलावा, तामसिक चीजों को भी खान से बचना चाहिए।
शनिवार को पैसों का लेन-देन करने से बचना चाहिए। अगर आप लेन-देन करते हैं, तो पैसा अटक सकता है। इसके साथ ही, आपको धन की कमी का सामना करना पड़ता है।
अगर आप शनिवार को इन कामों को करते हैं, तो कुंडली में शनि दोष होने का खतरा बढ़ जाता है। इससे आपके जीवन में परेशानियां आ सकती हैं।
शनिवार को इन कामों को करने से साधक को कार्य में असफलता का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही, नौकरी मिलने में कठिनाई होती है और मेहनत का पूरा फल भी नहीं मिलता है।
दिन के अनुसार करने वाले कार्य के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ