मुंहासों से सेहत का हाल जानें


By Farhan Khan09, Apr 2025 03:55 PMjagran.com

पिंपल्स की समस्या होना

इन दिनों अधिकतर लोग चेहरे पर मौजूद पिंपल्स यानी मुंहासे की समस्या से जूझ रहे हैं। मुंहासे चेहरा खराब कर देते हैं। इस समस्या से राहत के लिए तरह-तरह के उपाय भी आजमाए जाते हैं।

पिंपल्स से जानें अपनी सेहत

आज हम आपको पिंपल्स के जरिए आपको आपकी सेहत का हाल बताएंगे, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

आंखों के नीचे पिंपल्स होना

शरीर में पानी की कमी से न सिर्फ आपको डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है, बल्कि आपकी आंखों के नीचे पिंपल्स भी हो सकते हैं।

ठोड़ी पर पिंपल्स होना  

ठोड़ी पर पिंपल्स आमतौर पर पीरियड्स, बहुत ज्यादा स्ट्रेस और हार्मोन के उतार-चढ़ाव होने के कारण निकल आते हैं।

भौंहों के बीच पिंपल्स होना

कई रिसर्च पेपर में यह बात निकलकर सामने आई है कि अगर किसी व्यक्ति की भौंहों के बीच पिंपल्स हो जाए, तो यह लिवर में गड़बड़ी की ओर इशारा करता है।  

नाक पर पिंपल्स

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जिन लोगों को दिल से जुड़ी बीमारियां होती है। उनकी नाक पर पिंपल्स होने लगते हैं।  

माथे पर पिंपल्स होना

अगर आपका पेट अक्सर खराब रहता है, तो आपके माथे पर पिंपल्स होना लाजमी है। हालांकि, ये तनाव और नींद की कमी की वजह से भी हो सकते हैं।

हल्दी और शहद लगाएं

पिंपल्स से राहत के लिए आप हल्दी और शहद लगा सकते हैं। इसके लिए आधा चम्मच हल्दी में एक चम्मच शहद मिला लें। इसे गीले चेहरे पर लगाएं और 5 मिनट बाद चेहरा धो लें।

मुंहासे से आप इस तरह से अपनी सेहत का हाल जान सकते हैं। लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com