आखिर 26 जुलाई को ही क्यों मनाते हैं विजय कारगिल विजय दिवस? जानें


By Farhan Khan26, Jul 2025 03:10 PMjagran.com

कारगिल विजय दिवस

हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है। यह दिन भारतीय सेना के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान को सम्मान देने के लिए समर्पित है।

26 जुलाई को क्यों मनाते हैं विजय कारगिल विजय दिवस?

आज हम आपको बताएंगे कि आखिर 26 जुलाई को ही विजय कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ युद्ध

सन्‌ 999 में इस तारीख को भारत और पाकिस्तान के बीच 3 महीने तक चले युद्ध का अंत हुआ था। इसमें भारत की विजय हुई थी। कारगिल युद्ध मई 1999 से जुलाई 1999 तक चला था।

युद्ध में भारतीय सैनिक शहीद हुए

कारगिल की लड़ाई में लगभग 527 भारतीय सैनिक शहीद हुए थे। यह युद्ध ऊंचाई वाले इलाकों में लड़ा गया था, जहां तापमान -10 सेल्सियस से -20 सेल्सियस तक गिरता था।

कारगिल युद्ध की समाप्ति

26 जुलाई को आधिकारिक तौर पर कारगिल युद्ध की समाप्ति हुई थी। इस जंग में भारतीय सैनिकों की गौरवपूर्ण जीत और देश के लिए जवानों की शहादत इतिहास के पत्नों में दर्ज होकर अमर गाथा बन गई।

कारगिल विजय दिवस की शुभकामनाएं

हमारा झंडा हवा के चलने से नहीं फहराता, बल्कि यह हर उस सैनिक की आखिरी सांस से फहराता है, जो इसकी रक्षा करते हुए शहीद हो गया।

कारगिल विजय दिवस की शुभकामनाएं

दिल से निकलेगी न मर कर भी वतन की उल्फत, मेरी मिट्टी से भी खुशबू-ए-वफा आएगी!

कारगिल विजय दिवस की शुभकामनाएं

वतन पे जो फिदा होगा, अमर वो नौजवां होगा, रहेगी जब तलक दुनिया, यह अफसाना बयां होगा!

कारगिल विजय दिवस की शुभकामनाएं

हमने सदियों में ये आजादी की नेमत पाई है, सैंकड़ों कुर्बानियां देकर ये दौलत पाई है!