नकली लहसुन खाने से बचें, ऐसे करें पहचान


By Akshara Verma15, Aug 2025 01:04 PMjagran.com

नकली लहसुन की जांच कैसे करें?

आजकल बाजार में हर चीज में मिलावट होने लगी है। इसी के साथ लहसुन में भी काफी मिलावट होने लगी हैं, जी हां। आइए जानते हैं कैसे नकली लहसुन की जांच की जा सकती हैं।

लहसुन की दिखावट

नकली लहसुन असली लहसुन की तुलना में अधिक चमकदार और एक समान रंग का होता है। असली लहसुन की त्वचा पर धब्बे और अनियमितताएं हो सकती हैं।

लहसुन की महक

असली लहसुन की एक तेज और विशिष्ट महक होती है, जबकि नकली लहसुन में यह महक कम या नहीं होती है।

लहसुन का स्वाद

असली लहसुन का स्वाद तीखा और चटपटा होता है, जबकि नकली लहसुन का स्वाद कम तीखा या कड़वा हो सकता है।

लहसुन की पैकेजिंग

असली लहसुन की पैकेजिंग पर उत्पादन की जानकारी और गुणवत्ता प्रमाणीकरण जैसे कि एफएसएसएआई का लोगो होना चाहिए।

छिलके का रंग और बनावट

असली लहसुन का छिलका थोड़ा खुरदुरा और मिट्टी जैसा होता है, और इसमें हल्के भूरे या बैंगनी रंग के धब्बे हो सकते हैं। नकली लहसुन का छिलका बहुत चिकना, एकदम सफेद और चमकदार दिख सकता है, क्योंकि इसे अक्सर ब्लीच किया जाता है।

कली का आकार

असली लहसुन की कलियाँ अक्सर असमान आकार की होती हैं, यानी कोई छोटी तो कोई बड़ी हो सकती है। नकली लहसुन की कलियाँ आमतौर पर एक समान और परफेक्ट शेप की दिखेंगी, जो कि नेचुरल है।

स्टोरी में बताए गए इन तरीकों से आप नकली लहसुन की जांच कर सकते हैं। हेल्द से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Canva