आजकल लोग स्वाद के लिए तरह-तरह के फूड्स ट्राई करते हैं लेकिन कई बार ऐसा होता है कि जीभ का स्वाद ही बदल जाता है।
आज हम आपको बताएंगे कि आखिर जीभ का स्वाद क्यों बदल जाता है? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं? आइए इसके बारे में जानें।
जब ब्लड शुगर के बढ़ जाता है, तो ऐसे में डायबिटीज के मरीज की जीभ का स्वाद बदल जाता है या कहा जा सकता है कि उन्हें कोई टेस्ट नहीं आता।
कई बार ऐसा भी होता है कि डायबिटीज के मरीज जुबान पीली भी हो जाती है। इस संकेत को इग्नोर नहीं करना चाहिए।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक सर्दी-खांसी और जुकाम होने पर टेस्ट का पता नहीं चलता है। ऐसे में नाक का सहारा लेना पड़ता है।
कई बार दांतों की समस्या होने पर भी जीभ का स्वाद बदल जाता है। दांतों में कैविटी की वजह से स्वाद में बदलाव आ जाता है।
पार्किंसन डिजीज, अल्जाइमर या मल्टीपल स्क्लेरोसिस जैसी न्यूरोलॉजिकल बीमारियों में जबान का टेस्ट चला जाता है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com