हम सभी इस बात को अच्छे से जानते हैं कि हमारे खून का रंग लाल होता है, लेकिन ऐसा क्यों है कि हमारी नसों का रंग हरा या नीला होता है?
आज हम आपको बताएंगे कि आखिर शरीर की नसें क्यों हरी क्यों दिखती है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपकी सही जानकारी हो सकें।
नीली या हरी नसों का दिखाई देना यह केवल एक भ्रम है। असल में यह सारा खेल रोशनी का होता है। जब स्किन पर लाइट पड़ती है, तो नसों का रंग भी बदलने लगता है।
जब स्किन पर लाल रोशनी पड़ती है, तो नसें नीली और हरी दिखाई देने लगती है। वहीं, शरीर के अंदर खून लाल ही होता है।
हम आशा करते हैं कि आपने इस बात की जानकारी हासिल कर ली होगी कि शरीर की नसें हरी क्यों होती है। अब यह जान लेते हैं कि नसों को हेल्दी कैसे रखा जाए।
नसें शरीर में खून पहुंचाने का काम करती हैं। आप इन्हें हेल्दी रखने के लिए प्याज खा सकते हैं क्योंकि प्याज में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं।
जो लोग डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक और चौलाई साग आदि शामिल करते हैं, तो उनकी नसें लंबे समय तक निरोग रहती है। हरी पत्तेदार सब्जियों में नाइट्रेट होता है।
लहसुन भी नसों को अंदर तक मजबूत रखने के लिए जाना जाता है। इसमें एलिसन नामक एक सल्फर यौगिक होता है। एक बार लहसुन जरूर ट्राई करें।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com