दो प्यार करने वालों को 'हंसों का जोड़ा' क्यों कहा जाता है?


By Farhan Khan10, Dec 2024 01:56 PMjagran.com

प्यार करने वाले क्यों होते हैं हंसों का जोड़ा?

आज हम आपको बताएंगे कि आखिर दो प्यार करने वालों को क्यों कहा जाता है हंसों का जोड़ा? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

हंस साथी पर छिड़कता है जान  

हंस की गिनती बेहद खूबसूरत और सबसे प्यारे पक्षी के रूप में होती है। हंस जिसके साथ भी रहता है, उस पर अपनी जान छिड़कता है।    

हंसों के जोड़े रहते हैं साथ

हंसों के जोड़े जहां भी जाते हैं, हमेशा साथ जाते हैं। यहां तक कि एक-दूसरे को कभी अकेला नहीं छोड़ते।  

अलग होने की संभावना का प्रतिशत

एक आंकड़े की बात करें, तो महज 6 प्रतिशत ही हंस अपने साथी से अलग होते हैं, जो कि एक-दूसरे पर विश्वास की ओर इशारा करता है।

साथी से करते हैं प्यार

इसके साथ ही यह इस बात की ओर इशारा करता कि हंस अपने साथी से कितना प्यार करते हैं। यह एक सकारात्मक मैसेज देता है।

दो प्रेमी होते हैं हंसों का जोड़ा

इसी बात को देखते हुए दो प्यार करने वालों को हंसों का जोड़ा कहा गया और बॉलीवुड में इस तरह के डायलॉग लिखे गए।

हंस एक चतुर पक्षी

जानकारी के लिए बता दें, कि हंस बहुत ही चतुर पक्षी होते हैं। ये अपने दोस्तों से बहुत प्यार करते हैं और हमेशा साथ रहना पसंद करते हैं।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com